ऊंचाहार:मिर्जापुर एहारी शारदा सहायक नहर में मिला बुजुर्ग का शव,,,,?

ऊंचाहार:मिर्जापुर एहारी शारदा सहायक नहर में मिला बुजुर्ग का शव,,,,?

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली:कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर एहारी गांव के समीप शारदा सहायक नहर में रविवार को एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 52 वर्षीय गिरजा शंकर शर्मा के रूप में हुई है, जो डीह थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव के निवासी थे।स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार दोपहर नहर में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ऊंचाहार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।
परिजनों का बयान और कारण
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि गिरजा शंकर काफी समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। बीमारी के कारण वे मानसिक तनाव में थे, जिसके चलते उन्होंने पिछले बुधवार को नहर में छलांग लगा दी थी।घटना के बाद से ही डीह पुलिस और SDRF की टीमें लगातार उनकी तलाश कर रही थीं।
बरामदगी: चार दिनों की सघन तलाश के बाद रविवार दोपहर लगभग 3:00 बजे उनका शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।