Raibareli-धान बेचने के लिए कागजों का सत्यापन ना होने से किसान परेशान।

Raibareli-धान बेचने के लिए कागजों का सत्यापन ना होने से किसान परेशान।
Raibareli-धान बेचने के लिए कागजों का सत्यापन ना होने से किसान परेशान।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रामजी राय 
मो.9451130505



सलोन-किसानों के कागजात का सत्यापन ना होने से धान बेचने के लिए सैकड़ों किसान तहसील का चक्कर महीनों से काट रहे हैं। मजबूरन किसान को ओने पौने दाम में सेठ साहूकारों के हाथ धान बेचना पड़ रहा है। बताते चलें कि सलोन क्षेत्र


 का किसान महीनों पहले धान बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन तो ऑनलाइन करा चुका है परंतु किसानों के ऑनलाइन कागजात का महीनों से ना होने से किसान धान बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। वही प्रभावशाली किसान तहसील से अपना जुगाड़ बना कर सत्यापन करा ले रहे हैं छोटा गरीब दबा कुचला किसान धान बेचने के लिए परेशान है कृषि उत्पादन मंडी समिति के परिसर में चल रहे धान क्रय केंद्र की खरीद व्यवस्था देख रहे क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अरविंद विश्वकर्मा से सत्यापन की जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि 1190 किसानों का सत्यापन अभी नहीं हुआ है। जबकि 4584 किसानों का सत्यापन किया जा चुका है। क्षेत्रीय किसानों ने ऑनलाइन किए गए कागजातों का सत्यापन जल्द किए जाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है।