रायबरेली:कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग,आग का गुब्बार देख लोगो के उड़े होश

रायबरेली:कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग,आग का गुब्बार देख लोगो के उड़े होश

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: शहर कोतवाली क्षेत्र के डबल फाटक स्थित ओवरब्रिज के नीचे संचालित एक कबाड़ की दुकान में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कबाड़ में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। आग का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि कबाड़ की दुकान में बड़ी मात्रा में कबाड़ और ज्वलनशील सामान रखा हुआ था, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना आसपास की दुकानों और मकानों तक आग फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण कर कबाड़ का गोदाम संचालित किया जा रहा था और कबाड़ का सामान सड़क तक फैला हुआ था। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।