रायबरेली-अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, दो घायल

रायबरेली-अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, दो घायल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां महाराजगंज मार्ग पर थुलेडी गांव के निकट ईदगाह के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार चंद्रभान पुत्र महादेव उम्र 44 वर्ष, एक महिला कलावती पत्नी दुखीलाल निवासीगण मोहनलाल खेड़ा मजरे इसिया थाना बछरावां को बाइक से लेकर बछरावां से महाराजगंज की तरफ जा रहे थे, जैसे ही वह उक्त मार्ग पर थुलेडी गांव के निकट ईदगाह के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं आसपास मौजूद राहगीरो के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा दोनों घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात चंद्रभान की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।