ऊंचाहार:छेड़छाड़ पीड़िता से कोतवाली में सुलह के लिए सिपाही ने धमकाने का आरोप,,,,?

ऊंचाहार:छेड़छाड़ पीड़िता से कोतवाली में सुलह के लिए सिपाही ने धमकाने का आरोप,,,,?

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

- एसपी ने दिया था कार्रवाई का आश्वासन

ऊंचाहार-रायबरेली -विवाद में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा महिला के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस पर बड़ा आरोप लगा है । पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन देने के  बाद कोतवाली पहुंची पीड़िता के साथ सुलह के लिए सिपाही द्वारा धमकाया गया है । अब पीड़िता ने इंसाफ के लिए जिला मुख्यालय पर घटना देने की घोषणा की है ।
      मामला नगर के कलवारन टोला का है । कुछ दिन पूर्व यहां रहने वाले दो पड़ोसियों के मध्य विवाद हुआ था ।एक पक्ष की महिला का आरोप है कि दूसरा पक्ष अपनी मदद के लिए दूसरे समुदाय के लोगों को बुला लाया और उसके बाद उसके परिवार के साथ मारपीट की गई ।महिला का कहना है कि दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की।किसी तरह भाग कर उसने अपनी आबरू बचाई है।इस मामले में महिला ने कोतवाली में शिकायत की ।जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने जिला मुख्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। एसपी ने पूरी बात सुनने के बाद महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर ऊंचाहार कोतवाली भेजा।  महिला का आरोप है कि जब वह कोतवाली पहुंची तो उसे दिन भर बैठे रखा गया और शाम को एक सिपाही ने उसे धमकी दी कि यदि उसने सुलह नहीं किया तो उसके पति को जेल भेज दिया जाएगा। इससे परेशान होकर महिला कोतवाली से भाग गई और उसने कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो जिला मुख्यालय जाकर धरना देगी  इस मामले में कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि मामला दो पक्षों के आपसी विवाद का है। महिला गलत आरोप लगा रही है ।उसे कोई धमकाया नहीं गया है।