रायबरेली-महिला ने एक गांव के दो युवकों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

रायबरेली-महिला ने एक गांव के दो युवकों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो-8742935637

ऊंचाहार-रायबरेली-गांव निवासी महिला का आरोप है कि रविवार को घर पर अकेली थी, तभी एक गांव निवासी दो युवक उसके घर पहुंचे। और अकेली पाकर दुष्कर्म की नियत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर जानमाल की धमकी देकर चले गए। पीड़िता महिला ने कोतवाली पहुंचकर नामजद प्रार्थना पत्र देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
     गांव निवासी महिला का आरोप है कि रविवार की शाम वह घर पर अकेली थी। तभी बिकई गांव निवासी दो युवक उसके घर पहुंचे। महिला को घर में अकेली देखकर दुष्कर्म की नियत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। कहा कि यदि हम से शारीरिक संबंध बना लोगी तो हमेशा खुश रहोगी। और मैं तुम्हारा मकान बनवा दूंगा। अन्यथा तुम्हारा मकान नहीं बन पाएगा। और आरोप लगवा कर तुम्हें गांव से निकलवा दूंगा। महिला के विरोध करने पर युवकों द्वारा उसके साथ गाली गलौज करते हुए पति समेत जानमाल की धमकी भी दी है। महिला ने देर रात कोतवाली पहुंचकर नामजद प्रार्थना पत्र देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र पर बिकई गांव निवासी दो युवकों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच करा कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।