रायबरेली-विद्यालय प्रबंध समिति के सचिवों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

रायबरेली-विद्यालय प्रबंध समिति के सचिवों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


डलमऊ रायबरेली-विकास क्षेत्र  में विद्यालय प्रबंध समिति के सचिवों (प्रधानाध्यापकों) हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्यालय के विकास में प्रबंध समिति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति देना सभी का प्राथमिक कर्तव्य है। कार्यक्रम में मुख्य संदर्भ दाताओं के रूप में उपस्थित विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में शिव प्रकाश, कपिल गुप्ता, शिवकुमार दीक्षित, शैलेंद्र कुमार  ने विद्यालय विकास योजना  बजट का सदुपयोग और सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर सचिवों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) वीरेंद्र सिंह एवं राजेश कुमार ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने "निपुण भारत मिशन" के लक्ष्यों को प्राप्त करने और कक्षा-कक्ष शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए।इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।