रायबरेली-एक और चोरी की घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रायबरेली-एक और चोरी की घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-




पुलिस की गस्त के दौरान चोरों ने दिया बाइक चोरी की घटना को अंजाम


नवागंतुक पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्यशैली की किरकिरी कराने में जुटी बछरावां पुलिस


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों चोरी की घटनाओं का अंबार लगा हुआ है, आए दिन थाना क्षेत्र से लेकर कस्बे के अंदर घटित हो रही चोरी की घटनाओं ने थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल की पुलिस की लचर कार्यशैली एवं सुस्त पेट्रोलिंग की जमकर किरकिरी करा दी है। वही लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है। ताजा मामला तब प्रकाश में सामने आया जब रविवार की दोपहर बाइक चोरी का एक सीसीटीवी वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। उक्त वीडियो के विषय में जब जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला यह वीडियो शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि लगभग 2:40 बजे के आसपास कस्बे के शिवगढ़ रोड बाईपास पर स्थित पानी टंकी के पास का है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो अज्ञात चोर एक बाइक को ताने हुए लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं बाईपास से मौके पर निकल रहे बाइक सवारो को देखकर भी वह अज्ञात चोर भागते हुए नजर आए, उसके पश्चात उन्होंने घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना के समय बाईपास से स्थानीय थाने की एक पुलिस कार जो की पेट्रोलिंग करते हुए दिखाई दे रही है, वह भी निकलती हुई दिखाई दी है। वहीं उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात  चर्चाओं का विषय बना हुआ है और क्षेत्रीय लोग जनपद के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की सख्त कार्यशैली की किरकिरी कराने में जुटे थाना प्रभारी बछरावां की गस्त में व्यस्त होने के बाद भी पस्त हुई पुलिसिंग व्यवस्था की दुहाई देते हुए नजर आ रहे हैं। जो कहीं न कहीं स्थानीय पुलिस के सुस्त रवैये पर एक काला धब्बा लगाने का काम कर रही है।