रायबरेली- हाईकोर्ट का आदेश नहीं मानते एसडीएम ऊंचाहार जाने क्या है पूरा मामला,,,,,?

रायबरेली- हाईकोर्ट का आदेश नहीं मानते एसडीएम ऊंचाहार जाने क्या है पूरा मामला,,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


 ऊंचाहार-रायबरेली- में एक किसान को राजस्व निरीक्षक से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मुंडीपुर गांव के बृजेश तिवारी ने 13 साल पहले तत्कालीन लेखपाल चंद्र कुमार दीक्षित के खिलाफ शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद लेखपाल का स्थानांतरण महाराजगंज तहसील में हो गया था।
चंद्र कुमार दीक्षित अब प्रोन्नत होकर राजस्व निरीक्षक बन गए हैं। पहले उनकी तैनाती जगतपुर ब्लॉक के कुसमी क्षेत्र में हुई थी। बाद में उन्होंने अपनी तैनाती ऊंचाहार के मतरौली राजस्व क्षेत्र में करवा ली। शिकायतकर्ता का गांव भी इसी क्षेत्र में आता है।
बृजेश तिवारी का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने धमकी दी है कि ऐसी कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई करेंगे, जिससे वह परेशान होकर आत्महत्या कर लेंगे। इस मामले में उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई थी। राजस्व अधिकारियों ने जांच आख्या लगा दी, लेकिन उनका पक्ष नहीं लिया गया।
 बृजेश तिवारी ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने राजस्व निरीक्षक का तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की है।पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने राजस्व निरीक्षक का तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की है।