रायबरेली-जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

रायबरेली-जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- लालगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
बताया जा रहा है कि नरपतगंज चौकी क्षेत्र के भीरा गोविंदपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आमने-सामने आ गईं और देखते ही देखते उनके बीच लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
मारपीट का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों की महिलाएं एक-दूसरे से मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीनी विवादों में समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर विवाद अक्सर बढ़कर मारपीट और बड़े संघर्ष का रूप ले लेते हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच कर विवाद का समाधान कराना जरूरी है।