रायबरेली-थाने में सुनवाई न होने पर एसपी की चौखट पर पहुँचा पीड़ित परिवार

रायबरेली-थाने में सुनवाई न होने पर एसपी की चौखट पर पहुँचा पीड़ित परिवार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

पीड़ित परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, एसपी की चौखट पर पहुंचा परिवार

रायबरेली-लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सरनजातपुर मजरे कुंडवल गांव में एक परिवार ने दबंगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने, नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट के साथ लूटपाट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर परिजनों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
परिवार के मुताबिक, नाबालिग बेटी को बचाने के लिए जब परिजन आगे आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। घटना में परिवार के करीब चार लोगों को गंभीर चोटें आने का आरोप है। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने मोबाइल फोन और गले की चेन भी छीन ली।
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वह मुकदमा दर्ज कराने के लिए लगातार तीन दिनों से पुलिस के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। मुकदमा दर्ज न होने से परेशान परिवार सोमवार को रायबरेली के एसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई।
एसपी की चौखट पर पहुंचे पीड़ित परिवार ने रो-रोकर कैमरे के सामने अपनी आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिवार ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
वहीं, मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।