रायबरेली में एसपी ऑफिस परिसर में बवाल, पुलिस पर सपाइयों को पीटने का आरोप; दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-थप्पड़ बरसाने का वीडियो वायरल
रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव
मो - 8052996633
रायबरेली: एसपी ऑफिस परिसर में सपाइयों और पुलिस के बीच हंगामे का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा थप्पड़ और लाठियां चलाए जाने का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे और आमने-सामने धरने पर बैठ गए।
मामला बढ़ने पर मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति बन गई। सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कई लोगों के साथ लाठी-थप्पड़ से मारपीट की।
मारपीट में कई सपा नेताओं के घायल होने की सूचना है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।

rexpress 