रायबरेली: सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख का ऐलान

रायबरेली: सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख का ऐलान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली जिले की सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद की रिक्त सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। अध्यक्ष पद के लिए 13 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि 15 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद सलोन नगर पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि विवाद के चलते अध्यक्ष पद की सीट लंबे समय से रिक्त चल रही थी, जिसके बाद अब निर्वाचन प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है।
मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की जाएंगी। वहीं, मतगणना के बाद सलोन नगर पंचायत को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। चुनाव की घोषणा के बाद अब सभी की निगाहें प्रत्याशियों के नाम और चुनावी समीकरण पर टिकी हैं।