रायबरेली-जिला अस्पताल में आवारा कुत्तों का आतंक,एयर कंडीशनर रूम में बैठ कर सीएमएस कह रहे आल इज वेल

रायबरेली-जिला अस्पताल में आवारा कुत्तों का आतंक,एयर कंडीशनर रूम में बैठ कर सीएमएस कह रहे आल इज वेल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: शहर के राणा बेनी माधव सिंह जिला चिकित्सालय में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में कुत्ते घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कई बार कुत्तों के काटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
मरीजों और तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में कुत्तों की लगातार बढ़ती संख्या से हर समय डर बना रहता है। खासकर रात के समय स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो जाती है, जब कुत्तों के झुंड परिसर में घूमते रहते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार अस्पताल प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
आरोप यह भी है कि जिम्मेदार अधिकारी एसी कमरों में बैठकर सब कुछ सामान्य होने का दावा कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। इस मामले में अस्पताल के सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
मरीजों और उनके परिजनों ने मांग की है कि अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों की समस्या से जल्द निजात दिलाने के लिए नगर पालिका और अस्पताल प्रशासन मिलकर ठोस कार्रवाई करे, ताकि अस्पताल आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।