मुलायम सिंह यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अखिलेश यादव ने ग्रहण किया सम्मान

दिल्ली. सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को आज राष्ट्रपति भवन में पद्म विभूषण सम्मान मिला है। मुलायम सिंह यादव को मरणोंपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सम्मान ग्रहण किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पद्म विभूषण सम्मान दिया है। बता दें, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज पद्म विभूषण सम्मान के लिए दिल्ली पहुंचें थे। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी एवं मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं।



