रायबरेली शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हुआ जलाभिषेक

रायबरेली शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हुआ जलाभिषेक
रायबरेली शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हुआ जलाभिषेक

-:विज्ञापन:-




घंटा ध्वनि एवं बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुए क्षेत्र के शिव मंदिर

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर क्षेत्र के शिव मंदिरों में लाखों की संख्या में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। साथ ही साथ बम बम भोले के जयकारों एवं घंटा ध्वनि की पवित्र गूंज से क्षेत्र के शिवमंदिर गुंजायमान रहे। विदित हो की क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवमंदिर भवरेश्वर महादेव, झारखंडेश्वर महादेव, कंजेश्वर महादेव, समाधानेश्वर महादेव, बेलेश्वर महादेव सहित दर्जनों शिव मंदिरों में भक्तों का अपार जन सैलाब उमड़ा। सुबह से ही भक्तों के द्वारा पूर्ण आस्था के साथ भूत भावन भगवान भोलेनाथ के इस पवित्र त्योहार पर उनका जलाभिषेक किया गया। साथ ही साथ क्षेत्र के यह सभी मंदिर सुबह से ही बम बम भोले, हर हर महादेव, जय शिव शंभू के जयकारो एवं मधुर घंटा ध्वनि से गुंजायमान रहे। साथ ही साथ मंदिरों में पहुंचने वाले भक्तगणों के द्वारा मंदिर प्रांगण में लगे मेलो का भी पूर्ण आनंद लिया गया। जिनमें बच्चे झूला झूलते हुए नजर आए तो वहीं महिलाएं व युवतिया दुकानों में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीददारी करती दिखी।