रायबरेली-हेमलता फाउंडेशन की सराहनीय पहल, अब कोई भी बेटी बिना दहेज के नहीं होगी विदा

रायबरेली-हेमलता फाउंडेशन की सराहनीय पहल, अब कोई भी बेटी बिना दहेज के नहीं होगी विदा

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647


बछरावां रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हो रहे एक निजी फाउंडेशन यानी हेमलता फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल शुरू करने का कार्य कर दिया है। फाउंडेशन के संचालक योगेंद्र चौधरी के अनुसार क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र की कोई भी बेटी अपनी शादी में अब बिना दहेज के ससुराल विदा नहीं होगी। जिसका शुभारंभ महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर रविवार से किया गया है। विदित हो कि क्षेत्र के सुदौली गांव में एक बिना पिता की बेटी प्रिंकी का विवाह दिनांक 16 जनवरी 2026 दिन सोमवार को होना है, जिसके दहेज की व्यवस्था हेमलता फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा की गई और जो भी उसके ससुराली जनों के द्वारा दहेज में मांग की गई तथा एक मां-बाप अपनी बेटी की खुशी के लिए उसे जो भी वस्तुये देते हैं, वह सब जरुरी सामान्य हेमलता फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा उस बेटी को दान स्वरूप भेंट किया गया है। इस मौके पर फाउंडेशन के सदस्य मनोज कुमार मिश्रा, राजू वर्मा, और उदय प्रकाश पटेल उपस्थित रहे।