रायबरेली-तेज हवा और बारिश के चलते सड़कों पर गिरे पेड़ यातायात रहा बाधित,,,,

रायबरेली-तेज हवा और बारिश के चलते सड़कों पर गिरे पेड़ यातायात रहा बाधित,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के चलते एक ओर जहां लोग घरों में दुबके हैं तो वहीं सड़कों पर पड़ों के गिरने से यातायात बाधित हो रहा है। 
         ऊंचाहार क्षेत्र के तेज हवा और बारिश के चलते गुरुवार को बनपुरवा में खरौली मार्ग पर एक चिलवल का पेड़ गिर जाने से यातायात बाधित हो गया। इससे लोगों को दुश्वारियां हो रही हैं। यह मार्ग रायबरेली और ऊंचाहार फतेहपुर जिले को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग होने के चलते व्यापारियों का आना जाना अधिक होता है। स्थानीय लोगों ने कुल्हाड़ी से डाल कष्टकर पेड़ को रास्ते से हटाया गया। स्थानीय निवासी आरके अग्रहरि, सुनिल कुमार, प्रवीण जायसवाल, हरि लाल, नकुल, संजय शुक्ला, रवि सिंह, अभय सिंह ने बताता कि गुरुवार को सुबह से ही तेज हवा और बारिश हो रही है। जिसको लेकर सड़क पर पेड़ गिर गया जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से हटाया गया है।