रायबरेली की छह नगर पंचायतों को मिले नए अधिशासी अधिकारी,प्रशासनिक फेरबदल में मिली नई जिम्मेदारी

रायबरेली की छह नगर पंचायतों को मिले नए अधिशासी अधिकारी,प्रशासनिक फेरबदल में मिली नई जिम्मेदारी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-जिले की नगर पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिशासी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इस फेरबदल के तहत जिले की छह नगर पंचायतों को नए अधिशासी अधिकारी मिले हैं। नई तैनाती के बाद नगर पंचायतों में विकास कार्यों, साफ-सफाई, पेयजल, जलनिकासी और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी अब नए अधिकारियों के कंधों पर होगी।
नई तैनाती के अनुसार मनोज कुमार पांडेय को नगर पंचायत ऊंचाहार का अधिशासी अधिकारी बनाया गया है। वहीं अभय रंजन को नगर पंचायत परशदेपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में मोहिनी केसरवानी को नगर पंचायत बछरावां का अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि शीलू अवस्थी को नगर पंचायत डलमऊ की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा हरि नारायण सिंह को नगर पंचायत लालगंज का अधिशासी अधिकारी बनाया गया है। वहीं दुर्गेश कुमार सिंह को नगर पंचायत नसीराबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
छह नगर पंचायतों में नए अधिशासी अधिकारियों की तैनाती से स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। अब इन अधिकारियों के सामने नगर पंचायत क्षेत्रों में लंबित विकास कार्यों को गति देने, स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने और आम जनता को बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की चुनौती होगी।