पुलिस अधीक्षक में शिवमंदिर पहुंचकर किया जलाभिषेक व पूजन अर्चन

पुलिस अधीक्षक में शिवमंदिर पहुंचकर किया जलाभिषेक व पूजन अर्चन

-:विज्ञापन:-



निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को सकुशल पर्व संपन्न कराने के दिए निर्देश

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुदौली गांव में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर भवरेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर रविवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के द्वारा भूत भावन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के द्वारा मंदिर प्रांगण का निरीक्षण करने के साथ-साथ मेला प्रांगण का भी निरीक्षण किया गया। इसी कड़ी में उन्होंने घाटों का भी निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद स्थानीय थाने के संबंधित पुलिसकर्मियों को महाशिवरात्रि का पर्व सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही साथ उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को थाना क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समयानुसार समाधान को लेकर भी निर्देशित किया है।