रायबरेली-अपटा के मुख्य गवाह की हटाई गई सुरक्षा आखिर क्यो,,,,,

रायबरेली-अपटा के मुख्य गवाह की हटाई गई  सुरक्षा आखिर क्यो,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 
मो-8742935637


ऊंचाहार-रायबरेली-अपटा गांव में पांच वर्ष पूर्व हुए नरसंहार के मुख्य गवाह की सुरक्षा को किन्ही कारण वश हटा दिया गया है, पीड़ित ने  मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों को पत्र लिखकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई  है।
ज्ञात हो कि पांच वर्ष पूर्व क्षेत्र के अपटा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, वहीं मामले में छिपिया गाँव निवासी कृष्ण कुमार तिवारी मुख्य गवाह हैं,जिसे शासन व न्यायालय के आदेश पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह किन्हीं कारणवश उसकी सुरक्षा हटा दी गई, पीड़ित जब इस बाबत अधिकारियों से जानकारी हासिल की तो पता चला कि अग्रिम आदेश तक तुम्हारी सुरक्षा हटाई गई है, पीड़ित ने जानमाल के खतरे की आशंका जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर गुहार लगाई है।