रायबरेली-तीन राज्यों में प्रचंड रूप से सरकार बनने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,,,,

रायबरेली-तीन राज्यों में प्रचंड रूप से सरकार बनने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-भारतीय जनता पार्टी के तीन राज्यों में प्रचंड रूप से सरकार बनने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल के नेतृत्व में ऊंचाहार चौराहे पर ढोल नगाड़े के साथ , आतिशबाजी गोले दगा कर  हनुमान मंदिर में पूजा याचना कर कर एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जो भारतीय जनता पार्टी की पूरे विश्व में अपनी अलग छाप छोड़ रहे हैं योगी मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने आपस में खुशी मनाई । भाजपा नेता कौशल जी ने कहा कि आने वाले 2024 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बनेगी और उत्तर प्रदेश के अंदर 80 की 80 सीटे भारतीय जनता पार्टी जीतेंगे जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह अरखा ,मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ,भाजपा नेता राम लखन गुप्ता ,ओम प्रकाश साहू ,प्रवीण गुप्ता ,विनीत कौशल, आयुष जायसवाल, सनी जायसवाल ,सूर्य विक्रम सिंह ,रिंकू सिंह ,बृजेंद्र प्रताप सिंह ,मनीष कौशल, अजय यादव, विकास श्रीवास्तव, सभासद राज गुप्ता, गुड्डन यादव, विजयपाल आदि सैकड़ो लोग रहे