रायबरेली- ऊंचाहार: कंदरवा में कांग्रेस नेताओं ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, खिले चेहरे

रायबरेली- ऊंचाहार: कंदरवा में कांग्रेस नेताओं ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, खिले चेहरे

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी 

​ऊंचाहार (रायबरेली)- कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जननायक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और क्षेत्रीय सांसद किशोरी लाल शर्मा के सौजन्य से ऊंचाहार विधानसभा में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में आज ब्लॉक ऊंचाहार की न्यायपंचायत कंदरवा में जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए।
​यह सेवा कार्य जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के कुशल निर्देशन और ऊंचाहार कोऑर्डिनेटर छत्रेश कुमार टंक की देखरेख में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में वृद्ध, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल भेंट किए गए। कड़कड़ाती ठंड में राहत पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।​इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रभारी दलबहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदैव ध्येय रहा है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद की जाए। ब्लॉक अध्यक्ष केदार सिंह और नगर अध्यक्ष शाज़ू नक़वी ने कहा कि यह अभियान क्षेत्र के हर जरूरतमंद तक पहुंचेगा।​कार्यक्रम में जिला सचिव शम्भू शरण पाल और विनोद मौर्य सहित कई स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार, कार्यकर्ताओं की यह टोली गांव-गांव जाकर सेवा कार्य को आगे बढ़ाती रहेगी ताकि कोई भी गरीब इस भीषण ठंड में असुरक्षित न रहे।