लखनऊ में BCA कर रही छात्रा की चाकू गोंदकर हत्या, पिता ने ही इस वजह से की वारदात, मां घायल

लखनऊ में BCA कर रही छात्रा की चाकू गोंदकर हत्या, पिता ने ही इस वजह से की वारदात, मां घायल
लखनऊ में BCA कर रही छात्रा की चाकू गोंदकर हत्या, पिता ने ही इस वजह से की वारदात, मां घायल

-:विज्ञापन:-

लखनऊ में महानगर स्थित विज्ञानपुरी कॉलोनी में सोमवार की देर शाम सौतेले पिता ने बेटी का गला चाकू से रेत कर मौत के घाट उतार दिया। बेटी के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ कर वार भी किए।

बेटी की चीख सुनकर बचाने दौड़ी मां पर भी हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पिता को पड़ोसियों ने दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। पिता के हाथों मारी गई सिमरन एमिटी से बीसीए कर रही थी। पिछले साल ही सिमरन की मां ने दूसरी शादी की थी। इस शादी से सिमरन नाराज चल रही थी। इसी को लेकर सौतेले पिता से सिमरन का विवाद होता था। संपत्ति विवाद भी सामने आया है। जिस मकान में यह लोग रहते थे वह सिमरन के ही नाम था। अक्सर कहती थी कि यह मेरे पिता का मकान है। इससे सौतेला पिता खफा रहता था।

विज्ञानपुरी सेक्टर- सी निवासी रेखा राजपूत की बेटी सिमरन (19) एमिटी से बीसीए कर रही थी। रेखा के पहले पति डॉ. जागेश कुमार की वर्ष 2014 में मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2024 में रेखा ने मप्र रीवा निवासी विकास चंद्र पाण्डेय से दूसरी शादी की। विकास भी विज्ञानपुरी स्थित रेखा के ही घर में रहने लगा।

सिमरन मां की दूसरी शादी का विरोध किया था। शादी से नाराज भी चल रही थी। यह बात विकास को पसंद नहीं थी। वह बेटी पर शक करता था। शाम करीब 7:30 बजे सिमरन मोबाइल देख रही थी। तभी विकास आ गया। सौतेली बेटी पर किसी युवक से बात करने का आरोप मढ़ते हुए फटकार लगाई। सिमरन ने गुस्से में मोबाइल फेंक दिया। इसके बाद विकास ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। हाथ और पैर में चाकू लगने पर सिमरन ने शोर मचाया तो रेखा बचाने के लिए दौड़ी। इस पर विकास ने पत्नी पर भी वार किए।

एक चाकू छीना तो दूसरे से रेता गला

रेखा ने पुलिस को बताया कि घायल होने के बाद उसने विकास के हाथ से एक चाकू छीन लिया। इस पर उनको धक्का देकर वह भागकर किचन में गया और दूसरा चाकू उठा कर लाया और कमरे में बेटी को पकड़ कर उसका गला रेत दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी घर के बाहर जुट गए। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूप पर सूचना दे दी। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि खून से लथपथ हालत में सिमरन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपित विकास चंद्र पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेखा को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया है।

बेटी को घर से निकालने का बनाता था दबाव

रेखा ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से विकास बेटी सिमरन को घर से निकाल देने का दबाव बनाता था, पर बेटी को उसके ही पिता के घर से निकालने के तैयार नहीं थीं। उन्होंने विकास से कह दिया था कि यह घर सिमरन का भी है। वह इसी घर में रहेगी।

एक दिन पहले भी हुआ था झगड़ा

रेखा ने बताया कि सिमरन का अपने सौतेले पिता विकास चंद्र पाण्डेय से अक्सर झगड़ा हो जाता था। विकास सिमरन को बात-बात पर टोकता था। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने किसी तरह बीचबचाव कर दोनों को शांत करवा दिया था।

वरासत को लेकर भी था विवाद

डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्व ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि वरासत को लेकर भी विवाद चल रहा था। सिमरन अक्सर मां रेखा से दूसरी शादी का विरोध करती थी। डीसीपी ने बताया कि मकान व अन्य प्रॉपर्टी पर सिमरन का भी हक था। सिमरन अक्सर विकास से कहती थी की यह मेरे पापा का मकान है। आरोपित विकास को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

कोविड के दौरान सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

कोविड के दौरान रेखा की विकास चंद्र पाण्डेय से सोशल मीडिया पर मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की अक्सर फोन पर बात होने लगी। तबसे से विकास अक्सर रेखा से मिलने विज्ञानपुरी स्थित घर आता था। वर्ष 2024 में रेखा ने सिमरन से शादी कर ली। तब से वह यहीं रह रहा था। तब भी सिमरन ने शादी का विरोध किया था।

किचन से लेकर कमरे तक फैला था खून

घर में किचन से लेकर पीछे वाले कमरे तक खून फैला था। उसे देखकर लग रहा था कि सिमरन जान बचाने के लिए किचन से भागकर पीछे वाले कमरे में गई थी।