रायबरेली; डीह थाने में तैनात सिपाही अरविंद यादव और देवनाथ दुबे पर गंभीर आरोप

रायबरेली; डीह थाने में तैनात सिपाही अरविंद यादव और देवनाथ दुबे पर गंभीर आरोप

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली: सिपाहियों पर वसूली और प्रताड़ना के गंभीर आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव में पुलिस की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां ग्रामीणों ने दो सिपाहियों पर वसूली और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि गांव में दो बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता भी हो गया था। लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई के नाम पर वसूली शुरू कर दी।
ग्रामीणों का कहना है कि सिपाही अरविंद यादव और देवनाथ दुबे ने उन्हें बेवजह परेशान किया। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों सिपाही शराब के नशे में थे और उन्होंने लोगों के साथ मारपीट की, साथ ही कुछ लोगों के मोबाइल फोन भी छीन लिए।
घटना से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर सिपाहियों के खिलाफ विरोध जताया और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक (एसपी) से की। ग्रामीणों ने एसपी को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और आरोपों की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।