ऊंचाहार:बेकरी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
रिपोर्ट-सागर तिवारी
ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक ब्यक्ति की लालगंज में बेकरी में काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बेकरी मालिक पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम द्वारिका का पुरवा मजरे बाबूगंज निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका 25 वर्षीय भाई बबलू लालगंज स्थित 'बबलू साईं बेकरी' में टोस्ट बनाने का काम करता था। मनोज के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 की सुबह करीब 8 बजे बेकरी मालिक ने फोन पर सूचना दी कि बबलू की मृत्यु हो गई है। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि शव को पहले ही पोस्टमार्टम के लिए रायबरेली भेज दिया गया है।
मृतक के भाई मनोज का आरोप है कि बेकरी मालिक ने ही बबलू की हत्या की है। परिजनों ने शव को बिना जानकारी दिए भेजने पर भी सवाल उठाए हैं। तहरीर में बताया गया है कि बेकरी मालिक का घर तहसील डलमऊ के अंतर्गत आता है, जबकि बेकरी लालगंज के वहाबगंज के पास स्थित है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
ऊंचाहार पुलिस ने तहरीर देने गए तो क्यों की घटना लालगंज की तो उन्हें तहरीर लालगंज कोतवाली में देने की बात कही है। कोतवाल लालगंज ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

rexpress 