रायबरेली-जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को कहा गद्दार, सियासी हलचल हुई तेज
रायबरेली। जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के बयान ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में दोनों नेताओं को गद्दार तक कह दिया, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जनपद के राही ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, संविधान और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया। अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर हमला बोलते हुए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया। अब राहुल गांधी के इस बयान को लेकर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह विवादित बयान कितना तूल पकड़ता है।

rexpress 