रायबरेली-जनपद में डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध:एडीएम*

रायबरेली-जनपद में डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध:एडीएम*

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

एडीएम व एएसपी ने विभिन्न पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों का किया गया औचक निरीक्षण

प्रशासन ने जनपद वासियों से की अपील अफवाहों पर न दे ध्यान, पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक है उपलब्ध

उपभोक्ताओं की सुविधा के दृष्टिगत अधिकारी भ्रमणशील रहकर कर रहे निगरानी

रायबरेली- जनपद में उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम पदार्थों (यथा-डीजल, पेट्रोल, एलपीजी गैस) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ व अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
        अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पेट्रोल व डीजल की कमी की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ व वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं है। 
      अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पेट्रोल-डीजल व घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसके साथ ही उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।
        उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुवे कहा कि लोग  अफवाहों पर ध्यान न दे, जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, सभी पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों पर सुचारू रूप से आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए जनपद में अधिकारी भ्रमणशील रहकर निगरानी कर रहे है, इसके साथ ही गैस एजेंसियों के लिए एजेंसीवार अलग से नोडल अधिकारी नामित किए गए है, जो निरंतर उपलब्ध स्टॉक, डिमांड व डिमांड के सापेक्ष आपूर्ति की निगरानी कर रहे है।
      उन्होंने कहा की जमाखोरी, कालाबाजारी व अफवाह फैलाने वालों पर भी प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सतत निगरानी की जा रही है, यदि कही पर भी ऐसा कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी।
    निरीक्षण के समय जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुररहमान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।