रायबरेली-विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल प्रखंड बछरावां ने निकाली भव्य शोभायात्रा
रामनवमी के पर्व पर पूरा कस्बा हुआ जय श्री राम के नारों से गुंजायमान
शोभा यात्रा के दौरान शासन प्रशासन पूरी तरह से दिखा मुस्तैद, पुलिसकर्मी रहे सतर्क
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बृहस्पतिवार की देर शाम विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल प्रखंड बछरावां के द्वारा प्रभु श्री राम के जन्म उत्सव अर्थात रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो की अपने कार्यक्रम स्थल संजय नगर से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न मार्गो व चौराहो से होती हुई उक्त कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राम दरबार, शिव पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं की झांकियां बनाकर उनकी पूजा अर्चना कर उन्हें रथों पर बैठाया गया। इसके पश्चात हजारों की संख्या में शोभायात्रा में मौजूद राम भक्तों के द्वारा डीजे की धुन एवं जय श्री राम के गुंजायमान नारों से पूरे कस्बे का भ्रमण किया गया। शोभा यात्रा का आकर्षण भगवान शिव के गण के रूप में मौजूद कुछ झांकियां रही, जिन्होंने कस्बे के प्रत्येक चौराहे व तिरहो पर शिव तांडव पर अपना नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही साथ पूरे कस्बे में भ्रमण कर रही इस शोभायात्रा का कस्बे वासियों ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया और भगवान श्री राम के जन्म उत्सव यानी रामनवमी के पावन पर्व को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया। रात लगभग 10:00 बजे के आस-पास समाप्त हुई यह शोभा यात्रा जब कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंची, तो सभी राम भक्तों के द्वारा कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। तद् उपरांत यह शोभायात्रा समाप्त हुई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी व क्षेत्र के सभी राम भक्त हजारों की संख्या में इस शोभायात्रा में मौजूद रहे। वही शोभा यात्रा के दौरान शासन प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखाई दिया। इस दौरान कस्बे के विभिन्न मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती एवं चौराहे पर भी स्थानीय थाने के पुलिसकर्मी डटे हुए दिखाई दिए। वहीं शोभा यात्रा के साथ क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार एवं थाना प्रभारी बछरावां श्याम कुमार पाल स्वयं मौजूद रहे, ताकि उक्त शोभा यात्रा का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सके।

rexpress 