रायबरेली में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बछरांवा थाना क्षेत्र के सेरी गांव निवासी जितेंद्र लोधी अपने पांच दोस्तों के साथ हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे मौहरी मजरे गुलुपुर के पास नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान जितेंद्र अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरचंदपुर थानाध्यक्ष ने बताया है नदी में नहाने युवक गया था डूबने से मौत हुई है शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है जांच पड़ताल की जा रही है

rexpress 