रायबरेली-लाखो भक्तों की आस्था के केंद्र पर मारपीट का वीडियो वायरल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सुदौली गांव में स्थित लाखों भक्तों की आस्था के केंद्र भवरेश्वर मंदिर परिसर में एक मारपीट की घटना का वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे भक्तों में आक्रोश व्याप्त है। वायरल वीडियो में दो पक्ष लाठी डंडे लेकर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं, भक्तों का कहना है कि उनके आस्था का केंद्र मंदिर है और मंदिर परिसर में अराजक तत्व मारपीट कर रहे है, जो गलत है। श्रद्धालु हरिओम चतुर्वेदी, राजन, अभिषेक, राहुल का कहना है कि मंदिर परिसर में हो रही मारपीट सुरक्षा और वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खडा़ कर रही है। आए दिन मंदिर परिसर में मारपीट होती रहती है, यहां के पुजारी लोग आपस में ही अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ने लगते हैं और मंदिर में आए श्रद्धालुओं को भी कभी-कभी निशाना बनाते हैं। जिससे वह लोग भी गंभीर रूप से चोटिल हो जाते हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है, जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 