रायबरेली-राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने नवजात कन्याओं को वितरित किए किट
कन्या उत्सव के तहत केक काट कर मनाया जन्मदिन
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव सोमवार की दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। इस दौरान उन्होंने उन्होंने 3 वर्ष तक की कन्याओं का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया तथा 50 नवजात कन्याओं के परिजनो को स्वास्थ्य संबंधी किट वितरित करते हुए उन्होंने कन्याओं के भविष्य के बारे में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पहले के समय में कन्याओं का जन्म बोझ समझा जाता था, परंतु आज बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कन्याओं का जन्म उत्सव मनाया गया है और यहां पर मौजूद तीन वर्ष तक की नवजात कन्याओं के परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी किट वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगला योजना के तहत प्रत्येक गरीब कन्या को सरकार की तरफ से ₹25000 की सहायता प्रदान की जा रही है, इसके साथ ही केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा कन्याओं के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति अपनी सहभागिता पूरी निभा रही है और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अध्यक्षता अर्पिता श्रीवास्तव पूर्व विधायक रामलाल अकेला, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा का समस्त स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

rexpress 