रायबरेली -आबकारी विभाग की मिली भगत से चल रहा जिले में ओवर रेटिंग का खेल

रायबरेली -आबकारी विभाग की मिली भगत से चल रहा जिले में ओवर रेटिंग का खेल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली में अंग्रेजी शराब की बिक्री को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। जिले में आबकारी विभाग की कथित मिलीभगत से ओवर रेटिंग का खेल खुलेआम चल रहा है। आरोप है कि शराब दुकानों पर ग्राहकों से निर्धारित एमआरपी से अधिक वसूली की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अंग्रेजी शराब की बोतलों पर छपी एमआरपी से करीब 10 रुपये ज्यादा कीमत वसूली जा रही है। जब ग्राहक इसका विरोध करते हैं, तो दुकानदार उन्हें नए रेट लागू होने का हवाला देकर गुमराह करते हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुराने स्टॉक पर भी बढ़े हुए दाम वसूले जा रहे हैं, जबकि नियम के अनुसार पुराने स्टॉक पर वही पुरानी एमआरपी लागू रहती है। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्राहक और दुकानदार के बीच बहस साफ देखी जा सकती है।
यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित एक मॉडल शॉप का बताया जा रहा है, जहां खुलेआम ओवर रेटिंग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या आबकारी विभाग इस मामले में कोई सख्त कदम उठाएगा या फिर यूं ही ग्राहकों से अवैध वसूली जारी रहेगी।