रायबरेली:रामपुर गहिरखेत गांव में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर हजारों का भुगतान, ग्रामीणों ने खोल दी पोल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली जिले के डलमऊ ब्लॉक अंतर्गत रामपुर गहिरखेत गांव में ग्राम प्रधान के कार्यों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि हैंडपंप मरम्मत के नाम पर हजारों रुपये का भुगतान दिखाया गया, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में गांव में व्यापक मरम्मत कार्य दर्शाया गया है, जबकि धरातल पर अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं और व्यवस्था बद से बदतर बनी हुई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि अधिकतर भुगतान एक ही फर्म के नाम पर किया गया है, जिससे पूरे मामले में गड़बड़ी की आशंका और गहरा गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भुगतान इस तरह दर्शाया गया है जैसे गांव में सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हों, लेकिन वास्तविकता में लोगों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अब इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है।
वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

rexpress 