रायबरेली-यातायात उपनिरीक्षक के द्वारा राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी देने का वीडियो हुआ वायरल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। जी हां जहां एक ओर जनपद में तैनात यातायात पुलिस हेलमेट लगाए बाइक सवार का चालान करने के बात सुर्खियों में आने के पश्चात चर्चाओं के बाजार में कायम है। तो वहीं दूसरी ओर कस्बे के मुख्य चौराहे का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने बछरावां में तैनात यातायात पुलिस की जिम्मेदारी के साथ-साथ उनके मानवीय दृष्टिकोण को भी परिभाषित किया है। जी हां वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कस्बे के मुख्य चौराहे पर तैनात यातायात उप निरीक्षक रमेश सिंह एक बाइक सवार को हेलमेट पहनाकर उसे यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नजर आ रहे है। उक्त वायरल वीडियो कहीं न कहीं यातायात पुलिस के द्वारा राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर रहा है। आसपास के लोगों से जब इस विषय में जानकारी ली गई तो कस्बे के मुख्य चौराहे के बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय बछरावां के प्रधानाध्यापक बुद्धि प्रकाश अवस्थी के द्वारा बताया गया कि कस्बे के मुख्य चौराहे पर तैनात यातायात उप निरीक्षक रमेश सिंह विद्यालय में बच्चों की छुट्टी होने के पश्चात पूरे बच्चों को हाईवे मार्ग क्रॉस कराकर अपनी जिम्मेदारी का प्रतिदिन निर्वहन करते हैं। साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी बताया गया कि उनके इस कार्य से हम अध्यापकों को कम मेहनत करनी पड़ती है और उनकी ट्रैफिक पुलिस टीम की सहायता से हमारे बच्चे हाईवे मार्ग क्रॉस कर अपने घरों की ओर रवाना होते हैं। फिलहाल उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग यातायात में उप निरीक्षक रमेश सिंह की सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं।

rexpress 