रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न

रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा जनपद हरदोई से गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में जनपद के तहसील ऊँचाहार में स्थित ग्राम रोझइया भीखमशाह चेंज रोड टोल प्लाजा के निकट जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के दृष्टिगत जनपद स्तरीय कार्यक्रम के लिए सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी ऊँचाहार विवेक राजपूत, उपजिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बृजेश तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।