रायबरेली-नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगाने के बाद भी अवैध पार्किंग में तब्दील होता दिख रहा है बस स्टेशन परिसर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। कस्बे में लखनऊ से रायबरेली तथा रायबरेली से लखनऊ जानें वाली रोडवेज बसें बस स्टेशन तक चारों ओर अतिक्रमण के चलते नहीं पहुंच पाती। जिस कारण यात्रियों को बैठाने के लिए वह एनएच हाईवे पर ही खड़ी होती हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आंशका बनी रहती है। फतेहपुर से लखनऊ जाने वाली बसे सिर्फ बछरावां बस स्टेशन पर जाती हैं। लगभग 1 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ बस स्टेशन अवैध पार्किंग का अड्डा बना हुआ है। एनएच हाईवे पर रोडवेज बसें खड़ी होने के चलते जाम की भी स्थिति बनी रहती है। क्योंकि बस स्टॉप परिसर अवैध पार्किंग का अड्डा बन चुका है। जहां विभाग द्वारा नो पार्किंग जोन के बोर्ड भी लगाए गए हैं, उसके बाद भी बस स्टेशन अवैध पार्किंग के रूप में भी तब्दील होता हुआ दिख रहा है। लोग लखनऊ रायबरेली तथा विभिन्न जगहों पर जाते हैं और अपने दो पहिया चार पहिया वाहन बस स्टॉप पर ही खड़े कर देते हैं। जिस पर बस स्टॉप प्रशासन द्वारा कभी भी ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही करने का प्रयास भी नहीं किया गया। बस स्टॉप पर लखनऊ रायबरेली की ओर तथा लालगंज रोड की ओर दो बड़े गड्ढे हैं। जो किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। दिव्यांगों के लिए बने स्लैब पर ना तो टीन सेड है। न ही बैठने के लिए कुर्सियां हैं। यात्री हरिओम चतुर्वेदी, मनीष , किरण, अजय का कहना है कि यह रोडवेज की बसों को बछरावां बस स्टेशन पर ठहराव कराया जाए। जिससे यात्रियों को भी सुविधा मिल सके। तथा बछरावां बस स्टॉप साफ सफाई न होने के चलते गन्ध के कारण बैठना दूभर है। बस स्टॉप पर अवैध पार्किंग का अड्डा बन गया है, परंतु जिम्मेदारो के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

rexpress 