रायबरेली: विकास भवन में कार्यरत चालक ने आत्महत्या का किया प्रयास, हालत नाजुक

रायबरेली: विकास भवन में कार्यरत चालक ने आत्महत्या का किया प्रयास, हालत नाजुक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विकास भवन में कार्यरत एक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के आचार्य द्विवेदी नगर मोहल्ले की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों और आसपास के लोगों ने समय रहते उसे देख लिया और तत्काल फंदे से नीचे उतारा। गंभीर हालत में युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।