रायबरेली-एफआरयू बछरावां में रक्तदान शिविर आयोजित, नौ लोगों ने किया रक्तदान

रायबरेली-एफआरयू बछरावां में रक्तदान शिविर आयोजित, नौ लोगों ने किया रक्तदान

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) बछरावां में रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से बुधवार को अधीक्षक डॉ. अर्पिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. दीपमाला, प्रमोद, विकास, ललित चौधरी, अमर सिंह, मुकेश, गजेंद्र, रणवीर, ताहिर सहित कुल 9 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस. अस्थाना ने बताया कि रक्तदान एक महादान है, जिससे गंभीर रूप से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि प्रसव के दौरान कई बार अत्यधिक रक्तस्राव (पोस्टपार्टम हेमरेज) या एनीमिया की स्थिति में गर्भवती महिलाओं को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ती है, ऐसे में हर मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। समय पर रक्त उपलब्ध कराकर जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि एफआरयू (एफआरयू) पर ब्लड स्टोरेज यूनिट (बीएसयू) की सुविधा उपलब्ध है, जिससे आपात स्थिति में रक्त की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित होती है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की तथा रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला अस्पताल की टीम से यासीन, डॉ. साक्षी, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपेंद्र सिंह, राजेंद्र चौधरी, शालिनी, दीपिका, कामता तथा सीएचसी बछरावां से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव, सहायक शोध अधिकारी छत्रसाल मिश्र, बीपीएम धर्मेंद्र सिंह एवं आलोक अवस्थी उपस्थित रहे।