मेरठ से पकड़ा गया शिक्षक पत्नी का कातिल पति: संबंध बनाते समय की थी हत्या, वजह जानकर दंग रह जाएंगे
रामपुर-महिला शिक्षक एकता चौधरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति राहुल को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया और यहां ले आई। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
पुलिस की पूछताछ में उसने गुस्से में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने हत्या की वारदात पत्नी से संबंध बनाते समय की थी। यही कारण था कि पुलिस को शव नग्नावस्था में मिला था। मृतका के स्वजन ने उसके खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मेरठ के थाना फलावदा तहसील मवाना के ग्राम खटीना की रहने वाली एकता चौधरी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक थी। उसकी नियुक्ति यहां चमरौवा ब्लाक के ठाकुरद्वारा गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में थी। दो साल पहले उसने सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शिव विहार कालोनी में किराये पर घर लिया था, जहां वह पति राहुल और पांच साल के बेटे आदी के साथ रहती थी। उसका पति नशा करता था।
उसका नशा छुड़ाने के लिए स्वजन ने दो बार मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती भी कराया था। शनिवार रात उसने संबंध बनाते समय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह बेटे को लेकर मेरठ चला गया था। वहां सोहराब गेट पर अपने छोटे भाई गौरव को बुलाया और बेटे को उसके हवाले कर दिया था।
तब वह नशे में था, जिस पर गौरव ने नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों को बुलाकर उसे फिर से वहां भर्ती करा दिया था। उधर, सोमवार को महिला शिक्षक के घर दूधवाला दूध देने आया। तब उसके मृत होने की जानकारी मिली। महिला शिक्षक अपने बेड पर नग्नावस्था में मृत पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके व ससुराली आ गए थे।
पुलिस ने उनसे राहुल के बारे में जानकारी की और एक टीम उसे पकड़ने मेरठ चली गई। देर रात मेरठ नशा मुक्ति केंद्र से टीम उसे गिरफ्तार कर यहां ले आई। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता राजेंद्र की ओर से तहरीर मिली है, जिसमें कहा है कि राहुल कोई काम नहीं करता था। बेटी ही उसका खर्चा उठाती थी।
वह पत्नी से रुपये और गाड़ी की मांग करता था। उनकी तहरीर पर राहुल और उसके भाई गौरव के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित राहुल को जेल भेज दिया है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला दबाकर मौत की पुष्टि हुई है। आरोपित पति ने बताया कि उसने संबंध बनाते समय गुस्से में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

rexpress 