रायबरेली-एसपी द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैदल गस्त कर व्यापारियों के साथ की गई बैठक
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। बीते शनिवार की रात पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव कुमार सिंह के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर समग्र सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया गया तथा पुलिस बल को सतर्क रहते हुए नियमित गस्त, कड़ी निगरानी व त्वरित प्रतिक्रिया हेतु निर्देशित किया गया है। गस्त के पश्चात पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत सराफा मार्केट में व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा की गई और उनकी समस्याओं/सुझावों को संज्ञान में लिया गया। इस दौरान बैठक में मौजूद व्यापारियों के द्वारा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं शिकायतों के साथ-साथ कस्बे के मुख्य चौराहे से गुजरने वाले हाईवे मार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों से उत्पन्न होने वाले जाम की समस्या के विषय में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई। साथ ही साथ बैठक में आसपास कहीं पार्किंग की व्यवस्था न होने का भी बड़ा मुद्दा उठाया गया। इसी कड़ी में व्यापारियों के द्वारा बीते गुरुवार को कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित बस स्टॉप के निकट हुई एक दर्दनाक घटना की भी बात बैठक में पुलिस अधीक्षक के सामने रखी गई और उनसे कस्बे के बस स्टॉप के परिसर को छोड़कर हाईवे मार्ग पर बसो के खड़े होने की भी शिकायत की गई। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आप सभी की इन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल को निर्देशित करते हुए कहा कि हर माह व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना जाए और उनका निराकरण किया जाए। तभी हम जनपद वासियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे, और उनके दिलो दिमाग में कानून के प्रति सम्मान का भाव व विश्वास पैदा करने में भी सफल हो पाएंगे। साथ ही साथ उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने की बात भी थाना प्रभारी से कही है। इस मौके पर स्थानीय थाने का समस्त पुलिस बल एवं सैकड़ो की संख्या में व्यापरीकरण उपस्थित रहे।

rexpress 