रायबरेली-मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को उसके परिजनों को किया गया सुपुर्द

रायबरेली-मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को उसके परिजनों को किया गया सुपुर्द

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
 
शिवगढ़ रायबरेली। दिनांक 28/ 29 मार्च 2026 की रात डायल 112 के माध्यम से थाना शिवगढ़ पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग के सड़क के किनारे मिलने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को थाने लाकर उसके खान-पान की समुचित व्यवस्था की गई और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम चंद्रशेखर पुत्र छोटेलाल निवासी भदुआ थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ बताया। थाना शिवगढ़ पुलिस द्वारा सीप्लान एप के माध्यम से ग्राम प्रधान का नंबर निकाल कर प्रधान से उक्त व्यक्ति के बारे में पूछताछ की गई, जिसके बाद प्रधान ने स्वीकार किया कि वह हमारे गांव का ही रहने वाला है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। तत्पश्चात सीसीटीएनएस के माध्यम से गोसाईगंज के ग्राम भदुआ के बीट कर्मी से बात कर उक्त व्यक्ति के नाम पता को तस्दीक करते हुए चंद्रशेखर उपरोक्त का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ से कराकर उक्त व्यक्ति को उसके अंकित पते पर ले जाकर उसके परिजनों को सकुसल सुपुर्द किया गया है। परिजनों द्वारा रायबरेली पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कर उनकी प्रशंसा की गई है। अभियुक्त को सुपुर्द करने वाली शिवगढ़ थाना पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुधीर कुमार पांडे, मुख्य आरक्षी लालसा चौहान, आरक्षी अनुज कुमार, आरक्षी मुकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।