रायबरेली-गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने अचानक दिया डिपर, कार हुई अनियंत्रित, डिवाइडर पर चढ़ी
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगाही गांव के निकट गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक के द्वारा अचानक डिपर देने पर सामने से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। उक्त घटना में सभी सुरक्षित बताए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की बीते शुक्रवार की देर रात तकरीबन 9:00 के आसपास लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे कार सवार तब दुर्घटना का शिकार हो गए जब वह उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगाही गांव के पास पहुंचे थे, तभी उनके सामने गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक चालक ने अचानक अपने वाहन में डिपर दे दिया। जिससे उक्त कार सवार अचानक अपने वाहन से नियंत्रण खोते हुए वाहन समेत डिवाइडर पर चढ़ गए। लेकिन गनीमत यह रही की उक्त घटना में कोई भी कार सवार चोटिल नहीं हुआ है। वहीं घटना के बाद उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। तत्पश्चात आसपास मौजूद लोगों के द्वारा कार सवारों को कार से बाहर निकाला गया। वहीं हाईवे मार्ग पर लगे जाम को भी खुलवाकर आवागमन पुन: सुचारु रूप से शुरू कराया गया है।

rexpress 