रायबरेली-नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप, पीड़िता मां ने थाने पर दी तहरीर

रायबरेली-नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप, पीड़िता मां ने थाने पर दी तहरीर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिक बालिका को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता की मां ने थाने पर तहरीर देकर बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर मामले की जांच कर रही है। विदित हो कि थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाली महिला ने थाने पर तहरीर दी है कि बीती 25 अप्रैल को वह अपने पति के साथ रिश्तेदारी में बारात गई थी। घर में बच्चे अकेले थे, लगभग 8:00 बजे उसका बेटा जब सोकर उठा तो उसने अपनी बहन को घर पर न देखकर उन लोगों को घटना की सूचना दी, तत्पश्चात वह अपने पति के साथ वापस अपने घर लौटी। आस-पड़ोस, नाते-रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की, परंतु बेटी का पता नहीं चला। बाद में उसे मालूम हुआ कि क्षेत्र के ठाकुर खेड़ा मजरे इसिया गांव का रहने वाला अजय पुत्र सजीवन उसकी बेटी से फोन पर बातचीत करता था और वही उसकी उसकी बेटी को कहीं भगा कर ले गया है। थाने पर दी गई तहरीर में मां ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ कोई भी अनहोनी घटना घट सकती है। बेटी के चले जाने से घर के लोग काफी परेशान है। इस बाबत थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।