रायबरेली-खेलकूद मैदान की भूमि पर कब्जे को लेकर बवाल, स्थानीय लोगो ने किया प्रदर्शन
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा कस्बे में मौजूद ग्रामीण मिनी इंडोर स्टेडियम बछरावां की भूमि पर अवैध कब्जे तथा निर्माण की शिकायत के मामले में स्थानीय लोगों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने जमीन की पैमाइश की। इस बीच कस्बे के रहने वाले लोगों का कहना था कि तहसील प्रशासन के द्वारा जबरन कब्जा कराया जा रहा है। जिला युवा कल्याण विभाग ने उप जिलाधिकारी महाराजगंज को भी पत्र लिखकर बीते 25 फरवरी को अवगत कराया था कि स्टेडियम की भूमि पर हो रहे कब्जे को तत्काल रुकवाया जाए। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग द्वारा उन्हें पत्र मिला है, जांच करके रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। स्थानीय निवासी चंद्रमणि त्रिपाठी सचिन, सतीश, मयंक संतोष सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बछरावां कस्बे में खेलकूद मैदान ग्रामीण स्टेडियम पर अधिकारियों की मिली भगत के कारण कब्जा किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में उनके बच्चों को खेलने के लिए भी जगह नहीं बचेगी। उन लोगों ने कोतवाली में भी तहरीर दी थी। उक्त मामले में राजस्व विभाग की एक टीम पैमाइश करने पहुंची तो समस्या का हल नही निकल सका। और स्थानीय निवासियों ने टीम के खिलाफ प्रदर्शन कर भेदभाव का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उप जिलाधिकारी गौतम सिंह ने बताया कि टीम भेजी गई थी, रिपोर्ट मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 