रायबरेली: फर्जी दस्तावेजों से बैंक लोन दिलाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली: फर्जी दस्तावेजों से बैंक लोन दिलाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


एक दर्जन से अधिक लोगों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी, शहर कोतवाली पुलिस ने नितेश त्रिपाठी को दबोचा


रायबरेली- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक लोन दिलाने के मामले में रायबरेली पुलिस को एक और सफलता मिली है। मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त नितेश त्रिपाठी को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक लोन दिलाने के मामले में अभियुक्त की संलिप्तता थी। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब वांछित अभियुक्त नितेश त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है।
शहर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य तथ्यों और अभियुक्त की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी पुलिस की ओर से उपलब्ध होने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।