रायबरेली-डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण

रायबरेली-डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित अभिलेखागार का किया औचक निरीक्षण

-:विज्ञापन:-

 

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर वहां संरक्षित अभिलेखों के रख-रखाव, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संरक्षण, डिजिटलीकरण तथा रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभिलेखागार प्रशासनिक कार्यों की महत्वपूर्ण धरोहर हैं, जिनमें संरक्षित दस्तावेज शासन एवं प्रशासन के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। उन्होंने अभिलेखों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में अभिलेखों की उपलब्धता और उपयोग में सुविधा हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखों के वर्गीकरण, रिकॉर्ड रूम की साफ-सफाई, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों के संरक्षण हेतु अपनाए जा रहे उपायों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुराने एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों का विशेष संरक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार सहित संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।