पिता चलाते हैं जनरल स्टोर... बेटी ने PCS परीक्षा में लहराया परचम; कौन हैं 2nd रैंक हासिल करने वाली अनन्या त्रिवेदी?

पिता चलाते हैं जनरल स्टोर... बेटी ने PCS परीक्षा में लहराया परचम; कौन हैं 2nd रैंक हासिल करने वाली अनन्या त्रिवेदी?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) 2024 के अंतिम परिणाम में रायबरेली की बेटी अनन्या त्रिवेदी ने दूसरा स्थान पाया है। सादगीपूर्ण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली अनन्या की सफलता संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरी है।

रायबरेली के आनंद नगर की निवासी अनन्या के पिता सुशील कुमार त्रिवेदी एक जनरल स्टोर चलाते हैं, जबकि उनकी मां रेखा रानी बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षिका हैं। अनन्या अपनी इस उपलब्धि का श्रेय खासतौर पर अपनी मां के कठिन परिश्रम और त्याग को देती हैं। उन्होंने सफलता में परिवार के साथ-साथ अपने मामा राजेश कुमार पांडेय (एडिशनल एसपी, कानपुर देहात) के मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण बताया।

शैक्षणिक सफर रहा मजबूत

अनन्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायबरेली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने 2019 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से समाजशास्त्र (आनर्स) में स्नातक किया। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से परास्नातक की डिग्री हासिल की और साथ ही नेट भी क्वालीफाई किया।

अनन्या ने कहा कि पहली बार मेंस और साक्षात्कार दिया और सफलता पाई। वह कहती हैं कि संतुलित तैयारी सफलता की कुंजी बनीं। अनन्या रोजाना लगभग छह घंटे पढ़ाई करती थीं और उन्होंने अपनी तैयारी को नियमित व योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया। वह फिलहाल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी भी कर रही हैं और भविष्य में देश स्तर पर भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने का लक्ष्य रखती हैं।