रायबरेली-प्यार इश्क़ और धोखा 9 महीने बाद पत्नी को बस स्टॉप पर छोड़कर फरार हुआ युवक
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत सामने आया है। प्रेम विवाह के महज नौ महीने बाद युवक अपनी पत्नी को बस स्टाप पर छोड़कर फरार हो गया।
गुरुवार की देर रात तक युवक के वापस न लौटने पर युवती को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ। क्षेत्र की रहने वाली युवती का कहना है कि नौ माह पूर्व उसने हरचंदपुर के एक युवक से प्रेम विवाह किया था।
युवक उसे एक दोस्त की शादी में शामिल होने की बात कहकर बछरावां लाया। इसके बाद उसने मोबाइल की बैटरी चार्ज करने की बात कहकर उसे बस स्टाप पर बिठा और थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर चला गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो उसे अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं
पीड़िता के मुताबिक दोनों पिछले छह वर्षों से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब नौ महीने पहले उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया।
युवती का आरोप है कि उसने पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसकी बात गंभीरता से नहीं सुनी जा रही है। थानाध्यक्ष श्याम लाल पाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

rexpress 