रायबरेली-पुराने विवाद को लेकर भतीजी ने चाची की करी पिटाई, हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्नावा गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार दोपहर एक भतीजी ने अपनी चाची की जमकर पिटाई कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडिता रामलली पत्नी देशराज उम्र 36 वर्ष निवासी कन्नावा के मुताबिक उसने अपने हिस्से की पूरी जमीन बेच डाली, जिसके बाद उसके जेठ व पारिवारिक जन उसे अपने घर में रहने नहीं दे रहे है। इसी बात को लेकर उसके जेठ की बेटी खुशबू पुत्री रामकेवल ने गुरुवार को कहासुनी के बाद ईट पत्थर व लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आज पड़ोस के लोगों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा घायल अवस्था में उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 